Doordrishti News Logo

कलक्टर ने किया एमडीएमएच के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण

समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को आरएसआरडीसी, पीडब्लूडी एवं आरयूआईडीपी के अधिकारियों के साथ मथुरादास माथुर अस्पताल के निर्माणधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन तथा भावी प्रोजेक्ट्स को लेकर अवलोकन किया। गुप्ता ने आरएसआरडीसी द्वारा मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर में बनाए जा रहे डायग्नोस्टिक विंग, इंस्टिट्यूट ऑफ़ न्यूरो साइंसेज एवं ओपीडी के अतिरिक्त तीन फ्लोर्स के कार्यों का अवलोकन कर इन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ नियत समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर दीपक भाटी से सभी निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

ये भी पढें- उत्कृष्ट कार्य करने पर पांच टीटीई सम्मानित

जिला कलक्टर ने अस्पताल परिसर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के भावी प्रोजेक्ट्स के लिए चिह्नित स्थलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कॉटेज वार्ड एवं ओटी टावर के लिए चिह्नित स्थलों का अवलोकन किया तथा इनके बारे में संबंधितों को निर्देश व सुझाव दिए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बेहतर एवं सुदृढ़ सीवरेज तंत्र के लिए आरयूआईडीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सोमवार तक इस सम्बन्ध में कार्य योजना पर काम कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा,डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.दिलीप कछवाहा,मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित, आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (इलेक्ट्रिकल्स) शिवहरी महावर,पीओ कविता गाड़ोदिया एवं चंद्र प्रकाश भाटी,सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विनीत गुप्ता,अधिशासी अभियंता जीतेन्द्र कुमार शर्मा सहित आरयूआईडीपी के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: