उत्तरकाशी में बादल फटने से हुई भारी तबाही,कई लोगों के मरने की आशंका

  • कई घर धराशाई होकर बह गए
  • बाजार हुआ तहस नहस
  • मलबे में कई लोगों के बहने की आशंका
  • युद्ध स्तर परराहत कार्य जारी
  • 4 लोगों की मौत 

उत्तरकाशी,(डीडीन्यूज)उत्तराखंड में इन दिनों मानसून की भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। बारिश के चलते कई हादसे हो गए। मंगलवार को एक बार फिर उत्तरकाशी जिले के हर्षिल के निकट धराली गाँव में दोपहर बादल फटने से भारी तबाही हो गई।

अतिवृष्टि की इस प्राकृतिक आपदा ने चंद सेकेंड में धराली गांव व इसके आसपास के क्षेत्रों में तबाही मचा दी। पूरा इलाका लोगों की चीख पुकार से सहम गया।

इसे भी पढ़ें – डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में बेसिक कोर्स इन मेडिकल एज्यूकेशन पर कार्यशाला आयोजित

इस हादसे में पूरा इलाका तहस-नहस हो गया। मलबे की चपेट में कई लोग आ गए। दोपहर में हुई इस घटना में काफ़ी लोगों के लापता होने की आशंका है। यहां के मकान और बाजार पूरी तरह तबाह हो गए।अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के हर्षिल के पास धराली गांव में बादल फट गया जिससे यहां का खीर गाड़ नाले का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। इस नाले के तेज बहाव के साथ आए मलबा और बड़े-बड़े पत्थर रिहायशी इलाकों में घुस जाने से कई घर पलक झपकते ही धराशाई हो कर बह गए। यहां के बाजार में भारी तबाही हुई है। क्षेत्र में हुई तबाही की कहानी वीडियो में देखा जा सकता है। प्रशासन और राहत टीमें लापता लोगों की तलाश और प्रभावितों की मदद में जुटी हैं। स्थिति गंभीर बनी हुई है,

हादसे की सूचना पर प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धराली के पास बड़ा बादल फटा है, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। अब तक चार लोगों की मौत होने का समाचार है। संपत्ति को व्यापक क्षति पहुंची है।

हादसा स्थल पर पुलिस,एसडी आरएफ,एनडीआरएफ, और सेना की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस हादसे से गंगोत्री धाम का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है,जिससे स्थिति और जटिल हो गई है।

गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा धराली में बादल फटने से हुए नुकसान का समाचार अत्यंत दुखद है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ,एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हूं और प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी,चमोली,देहरादून सहित अन्य जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। हिमालयी क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं मानसून के दौरान आम हैं, विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इनकी तीव्रता और आवृत्ति बढ़ रही है।

Related posts:

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025

यातायात नियमों की पालना के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी

November 18, 2025

बीएलओ पर चाकू से हमला

November 18, 2025