Doordrishti News Logo

उत्तराखंड के सोमेश्वर में फटा बादल

  • किसी के हताहत होने की सूचना नही
  • लोगों में मची अफरातफरी
  • चनोदा में लोगों के घरों में घुसा मलबा
  • मलबे में धंसे वाहन
  • अल्मोड़ा-कौसानी राजमार्ग बंद
  • छतार का जंगल था बादल फटने का केंद्र
  • चनोदा के करीब एक दर्जन घरों में घुसा मलबा
  • दुकानों व घरों में रखा सामान हुआ तहस-नहस
  • प्रभावितों को बचने के लिए आस पास के घरों में शरण लेनी पड़ी
  • प्रशासन मलबा हटाने व राहत कार्य में जुटा

अल्मोड़ा,उत्तराखंड के सोमेश्वर में बादल फटने से सोमेश्वर के चनौदा में भारी तबाही मची है। यहां बादल फटने से लोगों के घरों में मलबा घुस गया। एक ट्रक और एक कार मलबे में दब गए। बड़े-बड़े पत्थर (बोल्डर) और मलबा आने से अल्मोड़ा- कौसानी राजमार्ग बन्द हो गया है। किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नही है। इस प्राकृतिक आपदा से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें – बोरावास में डिस्कॉम टीम पर हमला, गाड़ी के कांच फोड़े

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही मौसम पल-पल रंग बदलता रहा। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एकाएक बिजली कड़कने लगी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ छतार के जंगल में बादल फट गया। इससे बाघ गधेरा ऊफान पर आ गया। गधेरे का मलबा चनोदा में रह रहे करीब एक दर्जन घरों में घुस गया। मलबे के वेग ने घरों के दरवाजे व खिड़कियां तोड़ दीं। दुकानों में रखा सामान तहस-नहस कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग ख़ौफ के साए में रहे। प्रभावित लोगों को सर छुपाने के लिए आसपास के घरों में शरण लेनी पड़ी।

इस आपदा से लोगों की संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावितों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि बाघ गधेरे के ऊफान के साथ आया मलबा लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया। मलबे की चपेट में एक ट्रक और एक कार भी आ गई। मलबा लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों के फर्नीचर और घरेलू समान मलबे में पट गया है। प्रशासन आज सुबह ही पहुंचा है। आज सुबह से मलबा हटाने के काम शुरू किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026