11केवी हाईटेंशन टावर पर चढा, बेटी को भी गिरफ्तार करने की जिद पर अड़ा
- तीन घंटे की कड़ी मशक्कत कर उसे टावर से नीचे उतारा
- हाइड्रो क्रेन की मदद लेकर टावर से उतारा
जोधपुर,शहर में आज माता का थान पुलिस थाने के सामने ही एक व्यक्ति 11 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ गया। उसके टावर पर चढने की जानकारी मिलते ही पुलिस के एक बारगी हाथपैर फूल गए। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत कर उसे टावर से नीचे उतारा जा सका। इसकी एक ही मांग थी कि उसकी बेटी को भी पुलिस गिरफ्तार करे। जबकि पुलिस का कहना था कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं कि उसकी बेटी को गिरफ्तार किया जाए। उसकी अजीब कहानी सामने आई है। उसे हाइड्रो क्रेन की मदद लेकर टावर से उतारा गया।
दरअसल आज सुबह हुआ यूं कि माता का थान थाना इलाके में एक व्यक्ति बिजली की 11केवी की हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी प्रेमी के साथ भाग गई, लेकिन पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी लड़क़ी को गिरफ्तार नहीं किया। व्यक्ति ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए टावर पर चढक़र हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने सिविल डिफेंस की मदद से उसे नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन व्यक्ति अपनी जिद पर अड़ा रहा आखिरकार पुलिसकर्मी मीडिया कर्मी बनकर उसके पास पहुंचे और उसे रेस्क्यू कर टावर से नीचे उतारा।
थाना अधिकारी राजूराम बामनिया ने बताया कि पुखराज माली जो माता का थान थाना इलाके का निवासी है इसकी बेटी दिनेश कलाल नामक युवक के साथ चली गई। तब वह नाबालिग होने पर पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दे दिए,लेकिन इस बीच लड़क़ी बालिग हो गई और उसने कोर्ट व पुलिस के सामने अपने ससुराल यानी कि प्रेमी दिनेश कलाल के घर भेज दिया। अब पुखराज का आरोप है कि उसकी लड़क़ी को भी गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि लड़क़ी को गिरफ्तार कर सके। इसी मांग को लेकर आज पुखराज थाने के पास स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। जिस पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझाइश कर टावर से सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस उससे अब समझाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

