Doordrishti News Logo

स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

सामूहिक जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने की अपील

जोधपुर,स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का आयोजन किया गया। इस की शुरुआत जोधपुर नगर निगम दक्षिण द्वारा मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया।

इसे भी पढ़िए – जन्ममृत्यु का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें-मल्लिक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा (विद्यालयी,संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री मदन दिलावर, सांसद राजेंद्र गहलोत,महापौर दक्षिण वनिता सेठ,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह,नगर निगम दक्षिण की आयुक्त डॉ.टी.शुभमंगला द्वारा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों,आमजन को ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ दिलाई गई। इस दौरान 12 इलेक्ट्रिक स्वच्छ वाहिनी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आज हमारे देश को सर्वांगीण विकास के मार्ग पर अग्रसर करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और यह एक विशेष अवसर है कि हम स्वच्छता और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री निरंतर हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में स्वच्छता अभियान धीरे-धीरे एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। दिलावर ने विशेष रूप से पॉलीथिन के उपयोग से नुक़सान पर जोर देते हुए कहा कि पॉलीथिन का उपयोग अत्यंत हानिकारक है और हमें इससे बचना चाहिए। स्वच्छता को हमें अपने जीवन का स्वभाव बनाना होगा और इसे हमारे संस्कारों में लाना होगा।

दिलावर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह समाज और पर्यावरण की सुरक्षा का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने जनता से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026