लारेंस का गुर्गा बताकर महिला से की आपत्तिजनक हरकतें
- बंदूक के बल पर खाली स्टांप और पेपर पर लगवाया अंगूठा
- परिवार को जान की धमकी
- नौ दिन बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लारेंस का गुर्गा बताकर महिला से की आपत्तिजनक हरकतें। शहर के झालामंड स्थित मीरा नगर में एक घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने महिला को परिवार के जान की धमकीं दी। उसे बंदूक दिखाकर डराने के साथ नीचे गिराया और आपत्तिजनक हरकतें की। महिला से खाली पेपर व स्टांप पर जबरन अंगूठा करवा दिया। महिला ने अब प्रोपर्टी हड़पने की आशंका के चलते पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज कराया है। घटना 28 दिसंबर की है। पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद केस दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित मीरा नगर में रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 28 दिसम्बर की शाम को वह अपने घर पर अकेली थी, पति बाहर गया हुआ था। तब सोहनलाल विश्रोई और उसके साथ सात आठ अन्य लोग हथियारों से लैस होकर आए। यह लोग जबरन घर में घुसे और उसे जान की धमकीं दी। सोहनलाल के हाथ में बंदूक थी। उसने नीचे गिराया और फिर उसके शरीर का गलत ढंग से छेड़छाड़ करने लगा। उसके साथियों के पास में बंदूक आदि थे।
महादेव मंदिर की दानपेटी और अन्य सामग्री चोरी
सोहनलाल ने खुद को लारेंस का आदमी बताते हुए कहा कि विश्रोई जाति एक ब्रांड है। बाद में उसने खाली स्टांप और पेपर पर अंगूठा करवा लिया। महिला ने आशंका जताई कि सोहनलाल विश्रोई और उसके साथी उसके मकान और जमीन पर कब्जा कर प्रोपर्टी का दुरूपयोग कर सकते है। वह बड़े ब्याज बट्टे का काम करता है। वह प्रोपर्टी हड़पने के इरादे से उसके घर और पीहर के आस पास रैकी करता रहता है। जाते हुए आरोपी ने उसे व परिवार को जान की धमकीं दी है।
पीडि़ता इस घटना को लेकर कुड़ी भगतासनी थाने गई थी, मगर पुलिस ने साल एंडिंग मानकर केस दर्ज नहीं किया और 8 जनवरी को केस दर्ज किया गया। अब इसमें जांच आरंभ की है।
