Doordrishti News Logo

जोधपुर, गांधी स्टडी सर्कल द्वारा रविवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के दल जगत प्रदेश प्रभारी बनने पर नियामत उल्लाह खान का नागरिक अभिनंदन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। गांधी स्टडी सर्किल एवं गांधीजनों की तरफ से डॉ. संतोष छापर एवं अशोक चौधरी ने नियामत उल्लाह खान के कार्यालय में उनका सूत की माला, पुष्पाहार पहना कर नागरिक अभिनंदन किया एवं उन्हें महात्मा गांधी की लिखी सत्य के प्रयोग एवं आत्मकथा तथा रचनात्मक कार्यक्रम किताबें भेंट की।

अशोक चौधरी ने अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया। परिचर्चा के दौरान नियामत उल्लाह खान ने कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एनएस हार्डिकर को याद किया व अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि दल जगत के माध्यम से महात्मा गांधी एवं कांग्रेस सेवादल के विचारों, रचनात्मक कार्यों को सभी कार्यकर्ताओं, नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. संतोष छापर ने कांग्रेस के संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सलामत उल्लाह खान ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू के जीवन दर्शन पर बात की व सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान शमसुद्दीन,सलीम बेग, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद जावेद ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कांग्रेस, गांधी स्टडी सर्कल के कार्यकर्ताओं, गांधीजनो, सर्वोदय मित्रों, परिवारजनों की भागीदारी उत्साहवर्धक थी।

ये भी पढें – मैनेजमेन्ट एक्टिविटी से सीखा नवाचार का महत्व

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

 

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026