Doordrishti News Logo

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

घटना के बाद हुआ था फरार -वीडियो आया सामने

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल। शहर के नागौरी गेट रोड पर बुधवार की सुबह एक सिटीबस के चालक ने बाइक सवार पर सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया। घटना में एक व्यक्ति और दो बच्चियां चोटिल हो गई। घटना के बाद सिटीबस का चालक आगे जाकर कुछ पल ठहरा फिर भाग गया। एक्सीडेंट से गिरे लोगों को बाद में आस पास एकत्र हुई भीड़ ने संभाला। घटना का वीडियो और फुटेज भी सामने आए है। महामंदिर थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि बीजेएस स्थित मोहन नगर गली नंब 6 निवासी तारिफ खां पुत्र फारूख खां की तरफ से रिपोर्ट ली गई है। इसमें बताया कि उसका मामा और उसकी दो पुत्रियों बुधवार की सुबह नौ बजे बाइक पर नागौरी गेट रोड से निकल रहे थे। तब सामने से आ रही एक सिटीबस के चालक ने मोड़ पर अचानक से टर्न मारते हुए उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उसके मामा और उसकी दोनों पुत्रियों नीचे गिरने से जख्मी हो गए। बाद में आस पास एकत्र हुए लोगों ने उन्हें संभाला7

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

गौरतलब है कि इस घटना का एक वीडियो भी बुधवार को वायरल हुआ था। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। वीडियो में साफ नजर आया कि सिटीबस का चालक तेजी में था। टक्कर मारने के बाद कुछ पल आगे जाकर रूका और फिर गाड़ी लेकर भाग गया।

Related posts: