‘फूलदेई..छम्मा देई’ से बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषण का भिटौली कार्यक्रम

देहरादून(दूरदृष्टीन्यूज),‘फूलदेई..छम्मा देई’ से बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद,शिवालिक रेंज,धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र,माजरा शाखा देहरादून द्वारा भिटौली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

केसर की खेती का प्रलोभन देकर पिता-पुत्र और पुत्री पर कईयों से धोखाधड़ी का आरोप

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के बाद कुमाऊंनी गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुआ। दीप प्रज्वलन कार्यकारिणी के मुख्य संरक्षक,वरिष्ठ संरक्षक आदि उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा किया गया। सभी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों पर खूब आनंद लिया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चों ने ‘फूलदेई छम्मा देई’ की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहाड़ी संगम ग्रुप ने ‘कोरी काकड़ बनायो रैता’ तथा गुगुद्वारा ग्रुप ने ‘त्वै देवी फूल चंढूंला’ की शानदार प्रस्तुति दी।

इसके अलावा ‘कै फूला सजन का फूला’ तथा ‘हिट शीला घूम आली गरुड़ ला’ ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि प्रतिभा पाठक और विशिष्ठ अतिथि ममता पंत,रमेश चंद्र खंतवाल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान माजरा शाखा के मुख्य संरक्षक तारा चंद, वरिष्ठ संरक्षक डीके पांडे,मुख्य सलाहकार धर्मानंद जोशी,सचिव नवीन चंद्र तिवारी,प्रेमा तिवारी, कोषाध्यक्ष टीआर जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएस पंत,उपाध्यक्ष हेमा परिहार,योगेश पांडे,पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत आदि उपस्थित थे।