Doordrishti News Logo

एमजीएच में भेंट किए पांच वेंटिलेटर

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुत्रवधू और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी की प्रेरणा से जैतारण के भामाशाह चौहान परिवार की तरफ से महात्मा गांधी अस्पताल की न्यू ओपीडी में बन रहे कोविड वार्ड में 5 वेंटिलेटर भेंट किए हैं, जिनकी लागत करीब तीस लाख रुपए है।

Chief Minister's daughter-in-law appealed not to do black marketing

भामाशाह कपिल चौहान ने बताया कि उनका परिवार हमेशा से ही कोरोना पीडि़तों की सेवा में लगा हुआ है। इन दिनों बढ़ते संक्रमण के बीच पीड़ितों को उचित उपचार के लिए उनके परिवार ने हिमांशी गहलोत की प्रेरणा से यह वेंटिलेटर भेंट किए हैं। इस अवसर पर हिमांशी गहलोत ने कोरोना काल में दवा व चिकित्सीय उपकरणों की कालाबाजारी करने वालों से अपील की है कि वह इस समय कालाबाजारी ना करें।

Chief Minister's daughter-in-law appealed not to do black marketing

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी से जो पैसा मिलता है वह भविष्य में किसी काम का नहीं रहता है। आमजन और भामाशाह को भी ऐसे हालात में आगे आकर कोरोना पीडि़तों की सहायता करनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़, एमजीएच अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :- ओम शिक्षा सेवा समिति ने कोविड मरीजों व उनके परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था का बीड़ा उठाया

हिमांशी गहलोत इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी नामक एक एनजीओ चलाती हैं। वह उसकी डायरेक्टर भी हैं। यह संस्था कैंसर पीडि़त बच्चों की मदद करती है। इतना ही नहीं वह गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद भी करती हैं। वह गरीब छात्रों के लिए रोजगार की ट्रेनिंग भी देती हैं।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026