मुख्यमंत्री ने किया सेना दिवस पर सूचना व प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का उद्घाटन

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री ने किया सेना दिवस पर सूचना व प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का उद्घाटन। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर द्वारा सेना दिवस 2026 पर आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस प्रदर्शनी से देश के युवाओं और आमजन को सेना के शौर्य,पराक्रम और उपलब्धियों के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन),पंचायती राज विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा,नगरीय विकास विभाग,स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)झाबर सिंह खर्रा,गृह विभाग,गोपालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग,मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.अरुण चतुर्वेदी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक अनुभव बैरवा ने बताया कि केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा यह प्रदर्शनी 8 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है और प्रदर्शनी भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम,अनुशासन व राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है।

सेना दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में कुल 7 ज़ोन बनाए गए हैं,जिनके माध्यम से भारतीय सेना की यात्रा,संरचना और योगदान को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया है। इनमें इतिहास ज़ोन- जहाँ सेना की गौरवशाली परंपरा को दर्शाया गया है; सेना संरचना एवं कमान ज़ोन-जो सैन्य व्यवस्था को समझने में सहायक है; युद्ध एवं प्रमुख अभियान ज़ोन-जिसमें ऐतिहासिक सैन्य अभियानों की जानकारी दी गई है; हथियार, उपकरण एवं तकनीक ज़ोन-जो सेना की आधुनिक शक्ति को दर्शाता है; वीरता पुरस्कार एवं स्मारक ज़ोन- जो हमारे शहीदों और वीर सैनिकों को नमन करता है; करियर एवं भर्ती ज़ोन-जो युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है एवं भारतीय सेना में महिला ज़ोन-जो नारी शक्ति के बढ़ते योगदान को उजागर करता है,शामिल हैं।

जोधपुर-बेंगलुरु ट्रेन का रानी स्टेशन पर ठहराव

इस प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार के विभागों-राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान,नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, भारतीय मानक ब्यूरो,कर्मचारी भविष्य निधि संगठन,डाक विभाग, दूरसंचार विभाग,केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल,सेना भर्ती,मिलेट्स विकास निदेशालय,एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) तथा भारतीय वायु सेना द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं।

इन स्टॉलों के माध्यम से भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाई जा रही है,यह प्रदर्शनी सैन्य जानकारी के साथ जन-जागरूकता का संदेश भी दे रही है। प्रदर्शनी आमजन के लिए नि:शुल्क खुली रहेगी,प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026