मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 में करेंगे शिरकत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर। मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जोधपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रातः 11:15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन

इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे रावण का चबूतरा पहुंचेंगे,जहां वे प्रातः 11:30 से दोपहर 12:45 बजे तक पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 में सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 12:55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 1 बजे जोधपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts: