चेटीचंड महोत्सव शनिवार से, निकलेगी शोभायात्रा, झूलेलाल मंदिरों में सजावट

चेटीचंड महोत्सव शनिवार से, निकलेगी शोभायात्रा, झूलेलाल मंदिरों में सजावट

जोधपुर, शहर में इन दिनों धार्मिक आयोजनों की बहार आई है। कोविड के चलते पिछले दो साल से आयोजन रूके हुए थे। शहर में शीतला माता का कागा मेला परवान पर है तो अब चेटीचंड का महोत्सव भी दो अप्रैल शनिवार से शुरू हो जाएगा। सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल का प्राकट्य उत्सव पर दो अप्रेल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

झूलेलाल मंदिर से चेटीचंड पर यह शोभायात्रा शाम को निकलेगी। 4 अप्रैल तक मंदिर प्रांगण में कई आयोजन होंगे। इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह छाया हुआ है। इधर शहर में झूलेलाल मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

चौपसानी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 4 में स्थित झूलेलाल महल में कई कार्यक्रमों आयोजन किया जाएगा। मुख्य मेला संयोजक राम तोलानी ने बताया कि 2 अप्रैल को सुबह के सत्र में अतिथियों एवं समाज की विभिन्न पंचायतों प्रमुखों की तरफ से ध्वजारोहण किया जाएगा।

महिला मंडल ने निकाली जलसंरक्षण संदेश वाहन रैली

इधर शुक्रवार को महिला मंडल की तरफ से पूर्व संध्या पर जल संरक्षण को लेकर वाहन रैली का आयोजन किया गया। सोजती गेट स्थित झूलेलाल मंदिर में दो अप्रेल की शाम को बहिराणा साहिब के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के कई मार्गों से होकर निकलेगी। जिसका जगह जगह स्वागत सत्कार किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts