Doordrishti News Logo

होली पर चैन्नई एग्मोर-जैसलमेर- चैन्नई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का संचालन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होली पर चैन्नई एग्मोर-जैसलमेर- चैन्नई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का संचालन। रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु चैन्नई एग्मोर-जैसलमेर-चैन्नई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06005, चैन्न्ई एग्मोर-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन मंगलवार 03 मार्च को (01 ट्रिप) चैन्नई एग्मोर से 23.55 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 16.05 बजे आगमन व 16.15 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 04.45 बजे जैसलमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06006, जैसलमेर-चैन्न्ई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन रविवार 08 मार्च को (01 ट्रिप) जैसलमेर 22.30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 11.00 बजे आगमन व 11.10 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 05.00 बजे चैन्नई सेंट्रल पहुॅचेगी।

सेवा तीर्थ की भावना से प्रेरित जोधपुर मंडल की बैठक

यह ट्रेन गुडूर,नैल्लोर,औंगोल,तेनाली, विजयवाडा,वारंगल,बल्लारशाह,नागपुर, इटारसी,रानी कमलापति बीना,गुना, सोंगरिया,सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा,जयपुर, फुलेरा,कुुचामन सिटी, मकराना,डेगाना, मेडता बाईपास,नागौर,नोखा,बीकानेर, फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी,02 सैकण्ड एसी,04 थर्ड एसी,08 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 20 डिब्बे होंगे।

Related posts: