Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूल अध्यापक से 87 लाख की ठगी

-क्रिस्टल मशीनरी में इंवेस्ट के नाम पर की ठगी

-भारत कार्पोरेशन व बी-इंफोमेटिक में भी पैसा लगाने का झांसा

– पुलिस और राजनेताओं से पहचान के साथ जान की धमकी

जोधपुर,शहर के सूथला क्षेत्र में रहने वाले एक सरकारी स्कूल अध्यापक को कुछ लोगों ने ठगी का शिकार बनाकर 87 लाख की रकम हड़प ली। अब पुलिस और राजनेताओं से पहचान बता कर जान की धमकी मिल रही है। पीडि़त सरकारी स्कूल अध्यापक की तरफ से अब प्रतापनगर थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया गया है। हाल ही जनवरी में उनसे पांच लाख रुपए और ठगे गए हैं। आखिरकार मुनाफा और रकम डूबने पर पुलिस की शरण ली गई।

इस विशेष लेख को अवश्य पढ़िए- शक्ति,भक्ति और बुद्धि संचय का महापर्व-नवरात्रि

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: कापरड़ा के जांभा हाल सूथला निवासी महिपाल पुत्र सोनाराम विश्रोई की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उनकी जान पहचान पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले शिकारपुरा जेतलाई निवासी वीरेंदसिंह पुत्र सवाई सिंह के साथ साल 2022 जुलाई से हो रखी थी। एक दिन वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसको एक कंपनी क्रिस्टल मशीनरी में इंवेस्ट किए जाने पर काफी मुनाफा मिलता है। उसने कंपनी में अपने से बड़े काम करने वाले प्रशांत कुमार रावल,रमेश सोलंकी,राहुल एवं अमित से मिलवाया था। जुलाई 22 में इन लोगों ने उसे प्रतापनगर बस स्टेण्ड पर बुलाया जहां एक होटल पर चाय पीकर कंपनी में इंवेस्ट की चिकनीचुपड़ी बात कर उलझाया। झांसे में आकर उसने एक लाख रुपए नगद फिर एक लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए। शिक्षक महिपाल का आरोप है कि इन लोगों ने बताया कि दो और कंपनी भारत कार्पोरेशन एवं बी इंफोमेटिक भी है, उसमें भी पैसा लगाने पर बड़ा मुनाफा होगा। तब परिवादी शिक्षक द्वारा आठ लाख रुपए लगाए गए। इसके बाद उसे आईडी बढ़ाने के नाम पर यह लोग रुपए ऐंठते रहे।

यह बजी पढ़िए-चैत्र नवरात्र से हिन्दू नववर्ष संवत 2080 का आगाज

शिक्षक अपने रिश्तेदारों, परिचितों से रुपए लेकर इन्हें देता रहा। मगर न तो आईडी दी गई और न मुनाफा दिया गया। आरोपी वीरेेंद्र सिंह हर बार आईडी नंबर देने एवं उसे बड़ा करने के नाम पर रुपए ऐंठता रहा। वीरेंद्र हर बार कभी बैक सर्वर डाउन होने और कभी हवाला का कहकर टालता रहा। जनवरी 23 में कहा कि उसे पांच लाख रुपए नहीं दिए तो वह आईडी बंद कर देगा। सब पैसा डूब जाएगा। तब परिवादी शिक्षक ने पांच लाख रुपए और अपने दोस्त और परिचितों से एकत्र कर उसे दिए। मगर आज तक उसे ना तो मुनाफा हासिल हुआ और ना ही दी गई रकम लौटाई गई। वीरेेंद्र सिंह ने खुद की पुलिस और राजनेताओं में पहचान बताकर जान की धमकी भी दी। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। अब जांच आरंभ की गई है।

यहां क्लिक करके एप इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026