Doordrishti News Logo

चौधरी जिला अध्यक्ष,यामिनी शर्मा चुनी गई सचिव

जिला साफ्टबॉल संघ के चुनाव संपन्न

जोधपुर,चौधरी जिला अध्यक्ष, यामिनी शर्मा चुनी गई सचिव।जिला सॉफ्टबॉल संघ, जोधपुर की आम सभा की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमे जोधपुर जिला सॉफ्टबॉल संघ के चुनाव सेंट एंड्रूज हॉल,सरदारपुरा में निर्वाचन अधिकारी राजेश डी पुरोहित व जिला खेल अधिकारी द्वारा जिला क्रीड़ा परिषद से भेजे गए पर्यवेक्षक हरिराम चौधरी (फुटबॉल प्रशिक्षक), राजस्थान राज्य सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के पर्यवेक्षक शिव शंकर व्यास,जोधपुर ओलंपिकएसोसिएशन के पर्यवेक्षक पीएस शेखावत के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें दिनेशचौधरी अध्यक्ष,यामिनी शर्मा सचिव व रोहिताश शर्मा कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें – एडवरटाइजिंग कार्यालय में लगी सैंध,फुटेज में दिखा नकबजन

जिला सॉफ्टबॉल संघ जोधपुर के चुनाव पंजीकृत संघ के सविधान के अनुसार विधिवत रूप से संपन्न हुए। ये चुनाव खेल अधिनियम 2005 व भारतीय नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड 2011के निर्देशों की अनुपालन में आगामी चार वर्ष 2024-2028 तक के लिए करवाए गए। इन चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत मिश्र, सुनील कुमार मिश्रा,जितेंद्र सिंह राजपुरोहित व सैमसन मेसी,संयुक्त सचिव पद पर पवन कुमार शर्मा, कार्यकारणी सदस्य कैलाश चंद्र चौहान,दिनेश कुमार,दिनेश शर्मा, सुरेश,सुशील कुमार मिश्रा,श्रीकिशन केवलिया,राजेंद्र चौधरी,महेंद्र कुमार शर्मा,रेणु शर्मा व काजल शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश चौधरी व सचिव यामिनी शर्मा नेशनल प्लेयर रह चुके हैं। जिला सॉफ्टबॉल संघ में मुख्य संरक्षक पर समाजसेवी व यूआईटी के पूर्व न्यासी शशिप्रकाश प्रजापत व संरक्षक पर शारीरिक शिक्षक जगदीश चौधरी को मनोनीत किया गया है। जोधपुर से अंतराष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टबॉल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी प्रगति गोयल,कीर्ति वैष्णव, नंदनी शर्मा,भारती शर्मा व वरुण कुमार प्रजापत को विशेष आमंत्रित खिलाड़ी के रूप में मनोनीत किया गया है।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

ये है नई एसोसिएशन
जिला सॉफ्टबॉल संघ जोधपुर के चुनाव रविवार को सरदारपुरा स्थित सेंट एंड्रयूज हॉल में निर्वाचन अधिकारी डी पुरोहित व जिला क्रीड़ा परिषद की ओर से पर्यवेक्षक हरिराम चौधरी के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुए, जिसमें दिनेश चौधरी अध्यक्ष, श्रीमती काजल शर्मा सचिव व रोहिताश कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत मिश्र, सुनील कुमार मिश्रा, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित व सैमसन मेसी , संयुक्त सचिव पद पर पवन कुमार शर्मा , कार्यकारणी सदस्य कैलाश चंद्र चौहान , दिनेश कुमार, दिनेश शर्मा , सुरेश, सुशील कुमार मिश्रा, श्रीकिशन केवलिया, राजेंद्र चौधरी, महेंद्र कुमार शर्मा , श्रीमती रेणु शर्मा एवम सुश्री काजल शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Related posts:

देर रात चाकूबाजी के आरोपी नहीं लगे हाथ फुटेज से तलाश

January 17, 2026

आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज

January 17, 2026

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026