Doordrishti News Logo

बाइक सवार मजदूर का पीछा कर अंधेरे में बाइक सहित डेढ़ लाख लूटे

जोधपुर,बाइक सवार मजदूर का पीछा कर अंधेरे में बाइक सहित डेढ़ लाख लूटे। बोरानाडा के नारनाड़ी बालाजी गौशाला के पास में 30 अप्रेल की रात को एक व्यक्ति को बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। उसका पीछा करने के बाद गला दबाया और बाइक छीन कर ले गए। बाइक पर डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग भी लटका रखा था। पीडि़त ने बोरानाडा थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। पुलिस अब लुटेरों की पहचान के साथ तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें – अंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया योग प्रशिक्षण

मूलत: धवा झंवर हाल कृष्ण लीला नगर बोरानाडा निवासी पारसराम पुत्र जवानराम भील की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह 30 अप्रेल की रात में अपनी बाइक से घर की तरफ बोरानाडा आ रहा था। तब नारनाड़ी बालाजी गौशाला के पास में पहुुंचने पर वहां अंधेरे में बाइक सवार दो युवक आए और उसकी गाड़ी के आगे अचानक बाइक को रोका। फिर उसका गला दबाते हुए बाइक को छीनकर ले गए। उसने विरोध जताया तो बदमाश ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

रिपोर्ट के अनुसार बदमाश खारडा से उसका पीछा करते हुए आ रहे थे। बाद में उसने अपनी बाइक को गलत दिशा में मोड़ कर नारनाड़ी के समीप पहुंचा तब बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक छीन कर ले गए। उसकी बाइक पर डेढ लाख रुपए से भरा बैग भी लटका रखा था जो भी साथ ले गए। पीडि़त मजदूरी करता है। बोरानाडा पुलिस अब लुटेरों की तलाश में लगी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026