Doordrishti News Logo

चलती वैन में आग लगने से मची अफरातफरी

  • दो बच्चे थे सवार
  • ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवानों
  • ने चालक व दो बच्चों को निकाला बाहर

जोधपुर,शहर के पांचवी रोड पर गुरूवार दोपहर एक चलती वैन आग लग गई। इससे यहां अफरा तफरी मच गई। वैन में दो बच्चे सवार थे। जिन्हें यातायात पुलिस और होमगार्ड ने तुरन्त बाहर निक्सल दिया। बाद में दमकल ने आ कर आग को काबू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जालोरी गेट से एक वैन पांचवीं रोड की तरफ जा रही थी। पांचवी रोड पहुंचे पर वैन से धुंआ निकलने लगा चालक घबरा गया। उसने वैन को बीच राह रोक दिया। धुआं देख बांकी वाहन डोर हो गए, वहां अफरातफरी मच गई। आग बढने से पहले ही वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने वैन चालक व दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। वैन में सवार वाहन चालक व दोनों बच्चों को समय पर बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली।आसपास के दुकानदारों ने उस पर पानी की बाल्टियां उड़ेली लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तब सूचना पर एक दमकल वहां पहुंची उसने आग को काबू किया। बाद में वैन का सड़क से हटा कर किनारे कर यातायात सुचारू करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026