Doordrishti News Logo

रामनवमी पर शहर के यातायात में बदलाव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रामनवमी पर शहर के यातायात में बदलाव। शहर में गुरुवार को रामनवमी महोत्सव पर एक विशाल शोभायात्रा घंटाघर से प्रात: 10.15 बजे पूजा अर्चना के बाद घण्टाघर,कन्दोई बाजार, सिटी पुलिस,आडा बाजार, कुम्हारियां कुआं,बालवाड़ी, जालोरीगेट होते गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड़ होकर सत्संग भवन पहुंच कर विसर्जित होगी।

रामनवमी के पर्व की शोभायात्रा में धार्मिक,सांस्कृतिक,ऐतिहासिक झांकिया एवं सुसज्जित अखाड़े आदि सम्मिलित होगें। इस शोभा यात्रा के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था रखी गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान घण्टाघर की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आ-जा सकेगा। इस तरफ केवल पैदल व्यक्ति ही आ-जा सकेगें।
1- रूट संख्या 06 व 10 की सिटीबसों का आवागमन घण्टाघर की ओर बन्द रहेगा।

2-नई सडक से घटाघर शोभा यात्रा में सम्मिलित होने वाले वाहनो के अलावा सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश निषेध है।

3.-माणक चौक से कदोई बाजार, त्रिपोलिया से कन्दोई बाजार,आडा बाजार से सीटी पुलिस तिराया, बालवाडी से आडा बाजार की तरफ शोभायात्रा के दौरान सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश निषेध रहेगा।

4-शोभायात्रा के समय सिरे बाजार घण्टाघर से आडाबाजार होते हुए जालोरीगेट तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

5-शोभायात्रा का अगला सिरा बालवाड़ी पहुंचने पर शनिश्चरजी का थान,पांचवी रोड़ की तरफ से आने वाले यातायात को पांचवी रोड, 12वीं रोड व रेजीडेसी की तरफ डाईवर्ट किया जायेगा। इसी प्रकार नई सडक़ चौराहा से जालोरीगेट की तरफ जाने वाला यातायात पुरी तिराहा,रेल्वे स्टेशन,ओलम्पिक तिराहा,तारघर मोड़,मेहता भवन, जलजोग होते हुए 12वीं रोड़ की तरफ संचालित होगा।

मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य के सात पदों पर अस्थाई नियुक्ति

6-शनिश्चरजी का थान से जालोरी गेट एमजीएच से जालोरीगेट, ओलम्पिक तिराहा से जालोरीगेट व जालोरीगेट से गोल बिल्डिंग तक शाोभायात्रा के सत्संग भवन में प्रवेश करने तक शोभायात्रा में सम्मिलित होने वाले वाहन ही आ-जा सकेगें। यह प्रतिबन्ध बीमार एवं मरीजों के अस्पताल आवागमन पर प्रभावी नहीं होगा। आमजन से अपील की जाती हैं कि वह किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कृपया वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Related posts: