Doordrishti News Logo

जोधपुर, मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान तौकते का प्रदेश के कई जिलों में असर पड़ऩे की संभावना जताई है। इसमें जोधपुर भी शामिल है। चक्रवाती तूफान तौकते के असर से जोधपुर संभाग के कई इलाकों में आंधी व बारिश आ सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान तौकते के असर से 16 मई से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 17 मई को मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी।

जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर थंडरस्टॉर्म व तेज हवा के साथ कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में लू के साथ अचानक तेज हवाएं और कहीं हल्की दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़े :- शहर में 17 मई को जलापूर्ति बाधित रहेगी

दरअसल वर्तमान समय में कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्वी अरब सागर की खाड़ी में बन चुका है। इसके अगले 24 घंटों में और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने तथा उत्तर उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ कर 18 मई को गुजरात तट की तरफ पहुंचने की संभावना है। चक्रवाती तूफान तौकते के असर से रविवार को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आंधी व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। सोमवार को मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026