सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध, दीवार में सुराख
जेल प्रशासन की सामने आई लापरवाही
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगी सेंध, दीवार में सुराख। देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। जेल के पीछे की सुरक्षा दीवार में सुराख हो चुका है। जिसके चलते जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
दरअसल,पीपलेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग पर जेल के पीछे की दीवार है। जिसके अंदर भी परिसर में एक तरफ दीवार बनाई गई है। इनमें से एक बाहर की दीवार जर्जर अवस्था में है। जिसमें से हाल ही में एक दीवार में सुराख नजर आया। इसे जानबूझकर किया गया है या अपने आप हुआ ये जांच का विषय है,लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। जबकि सुराख के अंदर से जेल की दूसरी दीवार के आस-पास आसानी से जाया जा सकता है।
एसआई भर्ती परीक्षा रविवार से,दो दिन होगी
उल्लेखनीय है कि जोधपुर की सेंट्रल जेल में आए दिन मोबाइल और नशीले पदार्थ मिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पूर्व में भी इसके चलते यहां के जेल प्रहरी को सस्पेंड किया जा चुका है। जेल अधीक्षक को भी एपीओ किया गया था। जेल में मादक पदार्थ मिलने की घटनाओं के बीच अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
