Doordrishti News Logo

जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का होगा निर्माण

-मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
– 13 नवीन खण्ड कार्यालयों का होगा निर्माण
– जोधपुर में बनेगा नया डाक बंगला वगबनब
– तीनों कार्यों में 88 करोड़ रुपए की आएगी लागत

जयपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 13 खण्ड कार्यालयों,जोधपुर में नवीन डाक बंगले तथा जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के निर्माण के लिए 88.60 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। गहलोत की इस स्वीकृति से जयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग मुख्यालय परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का निर्माण भी होगा। इसमें 53.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। जोधपुर में 14 करोड़ रुपए की लागत से नए डाक बंगले का निर्माण कराया जाएगा।

पढ़ें पूरी कहानी- वृद्धा की हत्या कर चेहरा नोच कर खाने वाले युवक की मौत 

प्रदेश के नारायणपुर,तारानगर, बसेडी,फागी, मण्डरायल, चिड़ावा, जायल,सुल्तानपुर,सुजानगढ़,कठूमर, रामगढ़, वैर एवं नाथद्वारा सहित कुल 13 नवीन खण्ड कार्यालयों का निर्माण होगा। इनमें 20.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन तीनों ही कार्यों पर वर्ष 2023-24 में 35 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

सिर्फ एक बार एप इंस्टाल कर लीजिए हर खबर आपके मोबाइल में सबसे पहले होगी http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026