रेलवे स्टेशन पर लपका पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेशन पर लपका पकड़ा। शहर की पर्यटक थाना पुलिस ने लपकागिरी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। वह देशी विदेशी पर्यटकों को होटल में जबरन दृष्यावलोकन करवाने के लिए उकसा रहा था। पर्यटक थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पर्यटक थाने की हैडकांस्टेबल अंजू ने रेलवे स्टेशन पर एक होटल के बाहर से बिहार के जितेंद्र नाथ को पकड़ा। वह देशी विदेशी पर्यटकों को होटल में दृष्यावलोकन करने के लिए उकसा रहा था। उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया।
