Doordrishti News Logo

कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में केबिन लगाकर अवैध शराब बेचते पकड़ा

भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी शराब के साथ बीयर बरामद

जोधपुर, शहर में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है। कर्फ्यू के बीच एक शख्स केबिन लगाकर अवैध शराब बेच रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस बनाया गया है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक शख्स अवैध रूप से केबिन का संचालन कर शराब बेच रहा है। इस पर एसआई प्रहलाद सिंह,एएसआई मदनसिंह,कांस्टेबल हरीराम, हुकमा राम एवं हरीप्रसाद वहां पहुंचे। तब केबिन में अवैध रूप से शराब बेचने वाले शख्स मणाई सूरसागर निवासी रमेश पुत्र ताजाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। केबिन से भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी शराब की बोतलें और पव्वों के साथ ही काफी मात्रा में बीयर भी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला बनाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026