जुआरियों को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जुआरियों को पकड़ा। कमिश्ररेट पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे कुछ युवकों को पकड़ा और जुआ अधिनियम में केस दर्ज किए।
माता का थान थाने के एएसआई जस्साराम ने एक वाटर सप्लायर प्लांट के पास में खाईवाली कर रहे विशेष खटिक को पकड़ा। उससे 23 सौ रूपए बरामद किए गए।
आपसी विवाद में युवक पर लाठियों और सरियों से जानलेवा हमला
इसी तरह महामंदिर थाने के एएसआई मनीराम ने रेलवे क्रॉसिंग महामंदिर के पास गुब्बाखाई कर रहे किशन सांसी को गिरफ्तार कर रूपए जब्त किए। जबकि सदर बाजार थाने के एएसआई नेमीचंद ने बम्बा मौहल्ला क्षेत्र में नरेश खिंची को पकड़ा। वहीं सरदारपुरा थाने के एसआई विश्राम मीणा ने गांधी मैदान के पास विजय मेघवाल को गिरफ्तार कर जुआ राशि जब्त की।
