दो घरों से नगदी जेवर और मशीनरी चुराई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो घरों से नगदी जेवर और मशीनरी चुराई।कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में दो घरों में चोरी की घटना हुई। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि रसाला रोड उदयमंदिर निवासी ओंकारसिंह पुत्र किशनसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका एक मकान सेक्टर 21 सीएचबी में भी है। जहां से 15 दिसम्बर को चोरों ने सैंध लगाकर 3 तोला सोना,400 ग्राम चांदी और कुछ नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस अब जांच में जुटी है।
एक युवक की ट्रेन से कटने और दूसरे की फंदा लगाने से मौत
दूसरी तरफ राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के ठेंगड़ी नगर में एक मकान से चोर एटीएस एलगी मशीन को चुरा ले गए। इस बारे में कनोडिया पुरोहितान चामू निवासी अशोक सिंह पुत्र नखत सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
