सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी। कमिश्नरेट में सक्रिय नकबजनों ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 15 में एक सूने मकान में सैंध लगाकर वहां से 70 हजार की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इस बारे में अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।
जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया
चौहाबो पुलिस ने बताया कि सेक्टर 15/106 निवासी विक्रम कुमार पुत्र लक्ष्मण गहलोत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 1 अप्रैल की रात को अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और वहां अलमारी और बक्सों के ताले तोडक़र 60-70 हजार की नगदी के साथ सोने की दो अंगुठियां,एक नोज पिन,कान की झूमर जोड़ी और चांदी की तीन पायल जोड़ी,हाथी,अंगूठी आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच एएसआई भंवराराम की तरफ से की जा रही है।
