Doordrishti News Logo

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार।शहर के झालामंड स्थित मीरा नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग पांच छह दिन से बाहर थे। शुक्रवार को लौटे तब ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से 40 हजार की नगदी के साथ जेवरात चोरी कर ले गए। इस बारे में कुड़ी भगतासनी थाने में रिपोर्ट दी गई।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड के मीरा नगर में रहने वाले महेद्र कुमार पुत्र राधा मोहन की तरफ से रिपोर्ट गई। इसमें बताया कि उसका घर 12-18 फरवरी के बीच सूना था और परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। शुक्रवार को लौटे तब ताले टूटे मिले। चोरों ने घर से सोने चांदी के कुछ जेवरात मंगलसूत्र,पायजेब और 40 हजार की नगदी को चुरा लिया। पुलिस ने मौका मुआयना किए जाने के साथ केस दर्ज किया गया है।