Doordrishti News Logo

सूने मकान से नगदी व जेवर चोरी, फैक्ट्री से इलेक्ट्रीक सामान चुराया

जोधपुर, शहर में सर्दी बढऩे के साथ ही चोरों ने सूने व बंद मकानों, दुकानों और फैक्ट्रियों में सेंधमारी बढ़ा दी है। शहर में महामंदिर इलाके में एक सूने मकान और बोरानाडा स्थित एक फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर जेवरात के साथ इलेक्ट्रीक सामान चोरी कर ले गए। संबंधित थानों में इसकी रिपोर्ट दी गई है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: लोहावट के भोजाकोर हाल रामनगर आरटीओ के पास रहने वाले गिरधारीलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका मकान दो दिन से सूना था। इस बीच पड़ौसी द्वारा सूचना दी गई कि घर के ताले टूटे पड़े है।

अज्ञात चोर घर की अलमारी में रखे तीन तोला वजनी सोने के साथ चांदी के आइटम और 20 हजार की नगदी चुराकर ले गए। दूसरी तरफ बोरानाडा पुलिस ने बताया कि रिको बोरानाडा में इलेक्ट्रानिक सामान की एक फैक्ट्री के रीजनल मैनेजर मितेश रतनानी ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर झंवर फांटा के समीप फैक्ट्री से सामान चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: