Doordrishti News Logo

अवैध गैस सिलेण्डर भंडारण पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध गैस सिलेण्डर भंडारण पर केस दर्ज।
विवेक विहार थाना क्षेत्र में दो भाईयों के खिलाफ अवैध गैस सिलेण्डर के भंडारण करने और रखने पर डीएसओ की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि डीएसओ राधेश्याम की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

केंद्रीय कारागृह में फिर मिला मोबाइल

इसमें बताया कि डीएसओ ने आकस्मिक चैकिंग में अवैध गैस सिलेण्डरों को पकड़ा था। इसमें दो भाईयों नागौर जिले के पांचला सिद्धा हाल वीर तेजाजी नगर सालावास निवासी महेंद्र एवं राजेंद्र को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। ईसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।