Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के महामंदिर थाना इलाके में बुधवार रात एक युवक की चाकू घोंप हत्या कर दी गई थी। मामले में गुरूवार को  पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी दरजाराम ने बताया कि बुधवार को रात दस बजे थाना महामंदिर इलाके के मदेरणा कॉलोनी में दस से पंद्रह जनों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया, इतना ही नहीं चाकू से भी कई वार कर दिए। जो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर तुंरत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी सभी भाग निकले।

घायल को एमडीएम अस्पताल लेकर गए। मामले में मदेरणा कॉलोनी निवासी मोहम्मद साबिर पुत्र जयाल खान ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि शाम साढ़े पांच बजे आफताब के साथ जावेद व विक्की ने मारपीट की बाद में समझाइश होने पर आफताब घर पर आ गया था। इसके बाद जावेद, विक्की, जागीरदार, आकीब, आबिद, अब्दुल अजीज, अरसद, अरबाज, आसिफ, तोसिफ, शेर मोहम्मद व अन्य बाइक सवार हथियारों से लेस होकर आए और आफताब पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़े :- निंबली टोल नाका के पास में मिला अज्ञात शव,कोरोना के डर से किसी ने शव को नहीं लगाया हाथ

गंभीर घायल आफताब को एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मामले की जांच करते हुए गुरूवार को जावेद पुत्र जाकिर हुसैन, मोहम्मद आसिफ पुत्र अयुब खान, तोसिफ खान पुत्र अयुब खान, मोहिन खान पुत्र जाकिर हुसैन व शेर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया गया।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026