Doordrishti News Logo

रॉयल्टी नाका से हफ्ता वसूली के लिए धमकी देने का मामला: चौखा सरपंच को भेजा जेल

जोधपुर(डीडीन्यूज),रॉयल्टी नाका से हफ्ता वसूली के लिए धमकी देने का मामला: चौखा सरपंच को भेजा जेल। शहर के राजीव गांधी नगर स्थित चौखा रिंग रोड स्थित रॉयल्टी नाके पर हफ्ता वसूली के लिए धमकी देने का मामला सामने आया था। पीड़ित ने सरपंच और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया थाा।

पीड़ति ने रिपोर्ट में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गोली मारने की धमकी का भी आरोप लगाया। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की और सोमवार को चौखा सरपंच चुन्नीलाल टाक को गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हनीट्रैप के 25 हजार के इनामी को पकड़ा

थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि पीड़ित लूणी के उत्तेसर हाल चौखा रॉयल्टी नाका निवासी बस्तीराम पुत्र चूनाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी रिद्धी-सिद्धी हाउसिंग प्रालि. के नाम से कंपनी है। उसके लाइसेंस पट्टों से निर्गमित खनिज सेंड स्टोन वसूली ठेका लिखमीदास धर्मकांटा के नाम से चौखा जैसलमेर रोड स्थि रिंग रोड पर आया है। जहां पर वह रात 11 बजे मौजूद था। तभी सरपंच चुन्नीलाल टाक,सुरेश सांखला और बाबू परिहार सहित करीब 10 से ज्यादा लोग साथ आए। जिन्होंने मुझसे मेरा नाम और जाति पूछी। नाम और जाति बताते ही जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट की।

सरपंच ने धमकाते हुए कहा कि मेरे पास पिस्टल है,गोली चला दूंगा।
मुख्यमंत्री तक पहुंच रखने का भी रौब दिखाया। वहां मौजूद स्टाफ को भी धमकाते हुए कहा कि रॉयल्टी नाका चलाना है तो हफ्ता देना पड़ेगा। इसको लेकर पूर्व में भी इसी थाने में परिवाद दर्ज है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026