आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था
पुलिस में न जाने की बात पर भी धमकीं, आपराधिक रिकार्ड आया सामने
जोधपुर[दूरदृष्टीन्यूज़],आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था। शहर के सरदारपुरा बी रोड पर रहने वाले आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गैंग के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। पीडि़त कारोबारी को कुछ साल पहले सरदारपुरा सी रोड पर हुई वासुदेव इसरानी की हत्या का हवाला देकर भी धमकाया और पुलिस में न जाने की बात को लेकर भी धमकीं दी थी। कई बार रंगदारी के लिए कॉल आने पर आखिरकार पुलिस की शरण ली गई।
मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी राजकुमार सिंधी को जान की धमकी देकर पांच लाख की फिरौती अथवा रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर झंवर पुलिस के सहयोग से गुरुवार को आरोपी जाटावास झंवर निवासी लादूराम उर्फ लादेन को दस्तयाब कर अब गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले भी तीन प्रकरण अपराध के दर्ज हो रखे हैं। खांडाफलसा और सरदारपुरा में अवैध हथियार के प्रकरण दर्ज दर्ज हुए थे और झंवर में नकबजनी का प्रकरण दर्ज हो रखा है,मामले कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसका मोबाइल बरामद किया जाना है जिससे उसने व्यापारी को वाटसअप कॉल धमकाया था।
