Doordrishti News Logo

पत्नी के खिलाफ दर्ज करवाया बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का मामला

जोधपुर, पति ने पत्नी के खिलाफ कोर्ट के जरिए करवड़ थाने में बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने और धोखे में रखकर गहने हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि करवड़ के गंगाणी निवासी तेजाराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह कुछ साल पहले सुरपुरा निवासी प्रमिला (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बच्ची हुई। जिसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। इसके बाद पत्नी दो साल पहले ससुराल से पीहर आ गई। इसके बाद तलाक के लिए दोनों का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इस बीच पत्नी ने बिना फैसला आए ही दूसरी जगह शादी कर ली। पति ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी ने धोखे में रखकर गहने भी हड़प लिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026