Doordrishti News Logo

कार और निजी बस में टक्कर, एक की मौत,बस गिरी खाई में,दस घायल

जोधपुर, शहर के धवा के पास में बुधवार की दोपहर में जोधपुर से बाखसर बाड़मेर की तरफ जा रही एक निजी बस और कार में आमने सामने भिड़ंत में एक हलवाई की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद बस खाई में जाकर पलट गई। इससे उसमें सवार दस यात्री भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाद में अस्पताल में भिजवाया। दो तीन घंटे तक धवा मार्ग पर वाहनों का जाम लगा रहा। क्रेन बुलाकर बस को सीधा करवाया जा सका। शव को कार्रवाई के लिए एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

कार और निजी बस में टक्कर, एक की मौत,बस गिरी खाई में,दस घायल

झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि बाड़मेर के अजीत का रहने वाला 45 साल का जीवराज सिंह राजपुरोहित पुत्र जवाहर सिंह पेशे से हलवाई था। वह बुधवार की दोपहर में अपनी कार लेकर बाड़मेर से जोधपुर की तरफ आ रहा था। धवा के पास पहुंचने पर उसकी कार की सामने से आ रही जोधपुर से बाखासर बाड़मेर जा रही बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ जीवराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

कार और निजी बस में टक्कर, एक की मौत,बस गिरी खाई में,दस घायल

उसका शव गाड़ी में ही फंस गया। इधर बस भी दुर्घटना के बाद पास में बनी पांच सात फीट गहरी खाई में जाकर पलट गई। इससे बस  में सवार आठ दस यात्रियों को चोटें आई। सूचना पर झंवर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। इधर कार में फंसे जीवराज के शव को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। थानाधिकारी ने बताया कि शव को अब कार्रवाई के लिए एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरूवार को अग्रिम कार्रवाई कर शव परिजन को सौँपा जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

निशु कंवर राज्य स्तर की श्रेष्ठ सीओ के रूप में सम्मानित

February 12, 2026

महेंद्र सिंह ने एक कॉल पर एमडीएम पहुंच कर मरीज को दिया रक्त

February 12, 2026

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026