Doordrishti News Logo

वृद्धा के पास आकर कहा-मां सा थाणों फोन आयो है..और गले से कंठी लूट ले भागे

जोधपुर,शहर के निकट मथानिया कस्बे के समीप संतोड़ाकलां गांव में सडक़ किनारे खड़ी एक वृद्धा से बाइक सवार दो बदमाश कंठी लूट कर ले गए। बदमाशों ने वृद्धा के निकट आकर कहा कि मां सा..थाणों फोन आयो है और गले से कंठी को तोड़ कर ले गए। गांव बालेसर के बार्डर पर है। वृद्धा ने इस बाबत मथानिया थाने में लूट का प्रकरण दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें- भीलड़ी रेल खंड पर रेल मार्ग दुरुस्त,ट्रेनें हुई सुचारू

थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि संतोड़ाकलां गांव की 70 साल की वृद्धा चकूदेवी पत्नी भाकरराम देवासी से यह लूट हुई है। वह सडक़ किनारे खड़ी थी। तब एक बाइक पर दो युवक आए और कहा कि मां सा.. थाणों फोन आयो है। इस पर बाद में गले पर झपट्टा मारा और एक तोला वजनी कंठी ले गए। थानाधिकारी भादू के अनुसार गांव बालेसर बार्डर पर है और सूना है। फिलहाल लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

न्यूज़ एप यह से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026