Doordrishti News Logo
  • पति पत्नी के बीच चल रहा था मनमुटाव
  • पति व ननद गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के बनाड़ थाना इलाके में एक महिला की उसके पति व ननद ने जमकर मारपीट कर उसका धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सोमवार रात की है। महिला से उसके पति का लगातार मनमुटाव चल रहा था। ऐसे में तीन दिन पहले भी दोनों के बीच समझाइश की गई थी, लेकिन सोमवार को उसे ननद के घर बुला मारपीट की फिर उसका गला रेत डाला।

मामले में मृतका के पिता रामसर का कुआ, बाड़मेर निवासी मानाराम पुत्र हरजीराम ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनकी बेटी छगनी की शादी 6 साल पहले खारिया निवासी महिपाल पुत्र मांगीलाल जाट से हुई थी। इसके बाद से ही लगातार छगनी को परेशान किया जा रहा था। जबकि हैसियत के अनुसार सबकुछ दिया था। लेकिन लगातार छगनी को प्रताड़ित किया जाता रहा।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शरीर पर काफी चोटों के निशान मिले। जिससे संदेह है कि आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई की और उसके बाद सिर व गले पर धारदार हथियार से वार कर मार डाला। मामले में आरोपी पति महिपाल व उनकी बहन खोखरिया निवासी मंजू पत्नी गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ेघरेलू विवाद से परेशान बीएसएफ के जवान ने की आत्महत्या

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पति महिपाल व मृतका छगनी का ये दूसरा विवाह था, दोनों की पहले शादी हो चुकी है। मृतका के पति ने आत्महत्या की थी। लेकिन दूसरी शादी होने के बाद से मृतका का उसके ससुराल वालों से मनमुटाव चल रहा था। मामले में हत्या के आरोप में पति केवलराम उर्फ महिपाल व ननद मंजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की सास व ननदोई भी वारदात के समय घटना स्थल पर ही थे, पुलिस अब उनसे भी पूछताछ करेगी।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026