Doordrishti News Logo

ज्वैलर को कॉल कर कहा-आग लगा दूंगा,गोलियां चलेगी..पांच लाख मांगी फिरौती

वाट्सएप डीपी पर लारेंस की फोटो -इंटरनेशनल कॉल कर धमकाया

जोधपुर,ज्वैलर को कॉल कर कहा-आग लगा दूंगा,गोलियां चलेगी..पांच लाख मांगी फिरौती।शहर के सरदारपुरा तीसरी ए रोड पर ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले एक ज्वैलर को वाट्सएप कॉल कर पांच लाख की फिरौती मांगी है। आधी रात में पहले मैसेज भेजा,फिर सुबह कॉल किया गया। कॉल इंटरनेशनल नंबर से आया है। ज्वैलर को धमकाया कि आग लगा दूंगा और गोलियां चल जाएगी। घबराए ज्वैलर ने इस बारे में सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़िए- धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर कलक्टर की अपील जारी

कमला नेहरू नगर 283 में रहने वाले 64 साल के अश्विनी पुरोहित पुत्र गोपीकिशन पुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे सरदारपुरा तीसरी ए रोड पर अपनी एक ज्वैलरी की दुकान अशोक ज्वैलर्स नाम से चला रहे हैं। 25 जुलाई को वे दुकान पर बैठे थे तब किसी शख्स ने वाट्सएप कॉल कर धमकाया। दुकान में आग लगाने के साथ गोलियां चलनी की बात की। फिर फिरौती के तौर पर पांच लाख की डिमाण्ड की। वाट्सएप कॉल के नंबर इंटरनेशनल प्रतीत हुए हैं। वाट्सएप कॉल की डीपी देखने पर पता लगा कि उस पर लारेंस विश्रोई की फोटो थी। कॉल से पहले बदमाश ने आधी रात 24 जुलाई को पहले मैसेज भी भेजा था। पुलिस ने बताया कि इस बारे में धमकाने का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। कॉल दो बार अलग-अलग नंबरों से आया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026