Doordrishti News Logo

कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया इन्द्रोका बांध का किया निरीक्षण

जोधपुर,कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया इन्द्रोका बांध का किया निरीक्षण।संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को इंद्रोका स्थित वीर शिरोमणि मुकन दास खींची बांध की जल भराव क्षमता एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
पटेल ने जलशक्ति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यकारी एजेंसी वाप्कोस के अधिशाषी अभियन्ता एसके मीना को वर्षा के बाद क्षतिग्रस्त हुए हिस्से की मरम्मत,जल भराव के पश्चात अधिक जल के निकास के लिए चैनल गेट लगाने एवं बांध की नाम का शिलापट्ट लगाने के निर्देश दिए।

अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान
केबिनेट मंत्री पटेल एवं राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत इंद्रोका बांध पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पटेल ग्रामवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

ये थे उपस्थित
उपखंड अधिकारी पंकज कुमार जैन,तहसीलदार निरभाराम,महेंद्र सिंह इंद्रोका,भेरू सिंह,गोविंद टाक, छोटू सिंह,खिंवराज जांगिड़,अशोक पटेल एवं महेंद्र सिंह बेरू सहित विभागीय अधिकारी,जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026