कारोबारी को वाट्सएप कॉल कर 1.07 करोड़ से ज्यादा की ठगी
शेयर मार्केट में 200 फीसदी रिटर्न का दिया झांसा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कारोबारी को वाट्सएप कॉल कर 1.07 करोड़ से ज्यादा की ठगी। शहर के एक व्यापारी से ठगों ने 200 फीसदी रिटर्न का झांसा देकर एक करोड़ से ज्यादा रुपए की ठगी कर ली। व्यापारी ने विभिन्न किस्तों में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर आरोपियों को पैसे दिए। जब उसने कुछ पैसे वापस निकालना चाहे तो आरोपी बहाना बनाने लग गए और पैसे वापस निकल नहीं निकले तब उसे ठगी का एहसास हुआ।
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में दिल्ली निवासी व्यापारी बादल भार्गव पुत्र बांके बिहारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहता है और जोधपुर उसका आना- जाना लगा रहता है। गत वर्ष 25 और 26 अगस्त को वाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम नवीशा सनयम बताते हुए खुद को एक कंपनी की प्रतिनिधि बताया।
नवीशा ने बिजनेसमैन से कहा-चूंकि आप शेयर बाजार में नियमित रूप से निवेश करते हैं और हमारे डाटा बेस से आपकी जानकारी मिली है और मैं चौला मण्डलम सिक्योरिटी की प्राधिकृत पर्सन हूं। आपका ईन्वेस्टमेंट ट्रेक रिकॉर्ड बहुत अच्छा होने से हमारी कंपनी द्वारा आपको पेशेवर लोगों से सलाह देकर आपके पोर्टफोलियों को डेवलप किया जायेगा तथा आपके पोर्टफोलियों को गांरटी 200 प्रतिशत रिर्टन पर लाया जायेगा। चूंकि हमारी कम्पनी चौला मण्डलम सिक्यॉरिटी कम्पनी की सिस्टर कन्सेन्ट है इसलिए हमारे पास शेयर बाजार व कम्पनियों में होने वाली छोटी से छोटी इनपुट रहती है,जिसके आधार पर अपने निवेशकों को 200 प्रतिशत गांरटेड रिर्टन का वादा करते हैं।
चार्ट के जरिए दिखाई शेयर मार्केट में तेजी
रिपोर्ट में व्यापारी ने बताया कि मुझे अनके प्रलोभन देने के लिए अलग से ग्रुप बनाकर शेयर मार्केट के चार्ट व तेजी के इनपुट बताये। उसने शेयर बाजार में निवेश पर 200 प्रतिशत तक गारंटीड रिटर्न दिलाने का दावा किया और निवेश के लिए प्रेरित किया। रिपोर्ट के अनुसार ठगों ने वाट्सएप पर ग्रुप बनाकर शेयर मार्केट से जुड़े चार्ट,टिप्स और आईपीओ की जानकारी भेजना शुरू कर दिया। एक मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर उसमें निवेश का पोर्टफोलियो दिखाया गया, जिसमें लगातार मुनाफा दर्शाया जाता रहा।
विश्वास में आने के बाद व्यापारी ने अलग-अलग खातों में कई किश्तों में रकम ट्रांसफर की। आरोप है कि पीआर ट्रेडर्स,गोपाल एंटरप्राइजेज,भोज एंटरप्राइजेज,एनके एंटरप्राइजेज और जेके लिंक ट्रेडर्स के नाम से बताए गए बैंक खातों में विभिन्न किस्तों में कुल 1,07,52,494.14 रुपये जमा करवा लिए गए।
चंडीगढ़ के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया काजरी और आफरी का दौरा
ठगों ने पहले पोर्टफोलियो में भारी मुनाफा दिखाया और बाद में पैसा निकालने के लिए सर्विस फीस और अन्य शुल्क के नाम पर और रकम जमा करवाते रहे। जब पीड़ित व्यापारी ने ने 25 लाख रुपये निकालने की रिक्वेस्ट की तो अलग-अलग बहाने बनाकर भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद में ठगी का संदेह होने पर उनके परिजन ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पीड़ित की तरफ से थाने में शिकायत दी गई।
