Doordrishti News Logo

घर के बाहर खड़ी कार को फूंका

-अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर,शहर के प्रतापनगर स्थित जोशी कॉलोनी में गुजरी रात अज्ञात शख्स ने एक घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। कार जलकर नष्ट हो गई। इस बारे में अब अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में लगी है।

इसे भी पढ़ें-जी-20 से जोधपुर के पर्यटन और उद्योग को मिलेगा बड़ा बल-शेखावत

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि जोशी कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी रामनारायण सैन पुत्र पूसाराम सैन की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी अल्टो कार रात में घर के बाहर खड़ी थी। तब आधी रात को किसी शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसमें आग लगा दी। सुबह उठने पर कार में आग लगने का पता चला। पुलिस ने बताया कि अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews