Doordrishti News Logo

बजट भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेगा-शेखावत

-भाजपा जोधपुर शहर जिला कार्यसमिति की बैठक

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में हुई। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता,जिला संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी और जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुए इस बैठक का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

भाजपा के संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्य योजना एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया। केन्द्र सरकार के बजट पर विस्तार से चर्चा कर बताया कि किस प्रकार यह बजट सभी वर्गो के लिए उपयोगी साबित होगा। किस प्रकार यह भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें- राजस्थान को 9532 करोड़ का बजट आवंटित

शेखावस्त ने कहा कि यह आने वाले भारत की संकल्पना का बजट है। यह बजट विकसित भारत की नींव का बजट है। उन्होंने जोधपुर में हो रहे जी-20 के आयोजन पर विस्तार से जानकारी दी। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और संगठन के आगामी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। विशेष रूप से नव मतदाता अभियान में नए युवाओं को जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प जताया गया।

budget-will-strengthen-indias-economy-shekhawat

जिला संगठन प्रभारी एवं अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार के शासन में राजस्थान के बदतर हालात हैं, जिसमें महिला अपराध,दलित अपराध, साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बिजली के दामों में भी कांग्रेस सरकार के शासन में निरंतर बढ़ोतरी से प्रदेश का आमजन परेशान है। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर बार बार आउट हो रहे हैं। इससे प्रदेश का बेरोजगार जबरदस्त नाराज है।

बैठक के आरम्भ में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने जिला संगठन के कार्यक्रमों का परिचय रखा। उन्होंने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और संगठन के आगामी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। विशेष रूप से नव मतदाता अभियान में नए युवाओं को जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प जताया।

ये भी पढ़ें- जोधपुर में 20 से 22 मार्च को होगा राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हेतु सशक्त मंडल,सक्रिय बूथ और मोर्चा की सक्रिय मजबूती की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में भाजपा की तीन चौथाई बहुमत से राजस्थान में सरकार बनेगी। इस बैठक में संगठन का राजनैतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री डॉ करणी सिंह खींची ने पढ़कर सुनाया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ध्वनीमत से प्रस्ताव को पारित किया। संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा के किया।

धन्यवाद जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल ने दिया। बैठक में पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह,घनश्याम डागा,जगत नारायण जोशी,प्रदेश महिला मोर्चा के महामंत्री इंद्रा राजपुरोहित,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रदेश संयोजक सोनिया रामचंदानी,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य संगीता सोलंकी,ओबीसी मोर्चा के शशिप्रकाश प्रजापत,ग्रन्थालय प्रकोष्ठ के राजेन्द्र बोराणा,वरिष्ठ नेता उपेन्द्र दवे,जिला पदाधिकारी नरेश सुराणा,भंवरलाल दैया,राजेन्द्र बोहरा, सुभाष गहलोत,चैनसिंह इंदा,विजय राजोरिया,संजय चाँदीरामनी,मधुबाला दवे,जमना देवी बंजारा,दिनेश चौधरी, अचल सिंह मेड़तिया,मदन बोराणा, संदीप हर्ष,मंडल अध्यक्ष मनीष परिहार,सुरेश भाटी,सुनील भाटी, भवानी प्रताप शेखावत,महेंद्र छंगाणी, भूपेंद्र राज सिंघवी,माधोसिंह परिहार, राजेश बागरेचा,श्याम सुंदर गौड़, भेरुदास वैष्णव मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल,गौरव जैन,गजेंद्र मेवाड़ा, सुरेश तेजी,घनश्याम पंवार पार्षद भीमराज राखेचा,राजेन्द्र टाक,राजेश सिंह कच्छावाह,नरेंद्र फीतानी,विक्रम सिंह पंवार, महेश परिहार,मीनाक्षी कोठारी, रामस्वरूप प्रजापत,मनीषा गौड़ मुकेश लोढ़ा,ब्रह्म सिंह चौहान,कैलाश गौड़,सीमा माथुर,राजेन्द्र सोनी,अनिल वैष्णव,रफिक लौहार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: