Doordrishti News Logo

आईबीएफ की बहनों से राखी बंधवाकर खिल उठे बीएसएफ जवानो के चेहरे

जोधपुर,आईबीएफ की बहनों से राखी बंधवाकर खिल उठे बीएसएफ जवानो के चेहरे। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन की जोधपुर महिला इकाई की टीम ने फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के निर्देशन में रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे देश के अलग-अलग राज्यों के बीएसएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके हौसले को और मजबूत करने के काम किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – छात्र नेता को निर्ममतापूर्वक पीटा हाथ पैर पर मारे सरिया व लोहे के पाइप,अस्पताल में भर्ती

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन की जोधपुर महिला इकाई अध्यक्ष गायत्री उपाध्याय ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर बहनो ने अपने भाईयो की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम का संदेश तो दिया ही साथ ही भारत और पाकिस्तान की सीमा पर अपनी जान की परवाह किए बगैर राष्ट्र की सुरक्षा में जुटे भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर देशप्रेम का संदेश देकर जवानों को यह भी अहसास करा दिया कि उनकी ये बहने उनके साथ हैं।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन की जोधपुर संभाग अध्यक्ष (महिला) डॉ स्वाति शर्मा, सदस्य संगीता शर्मा,स्मिता शर्मा, चंचल,पिंकी, गीता सुबरा, शुभा अवस्थी,डॉक्टर अंजली, रश्मि शर्मा,डॉक्टर मूमल,डॉ गीतांजलि, गौरव निम्बावत,बजरंग स्वामी,मनीष आचार्य उपस्थित थे।