Doordrishti News Logo
  • पहले सेठ के पास काम कर चुका
  • डांगियावास पुलिस ने बीस लाख की चोरी का किया खुलासा

जोधपुर, डांगियावास थाना पुलिस ने गुरुवार को एक नकबजनी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 लाख के चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। पकड़ा गया आरोपी पहले इस सेठ के पास में काम करता था। अब उसे पता लगा कि सेठ बाहर गया हुआ है। तब रैकी कर अपने दोस्तों को लेकर पाली से कार में आया और बीस लाख का सोना चांदी आदि चुरा ले गया। दो तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि पालासनी निवासी धनराज पुत्र सोहनलाल सोनी ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसके घर में ही एक ज्वैलरी की एक दुकान बनी है। वे शादी में बाहर गए हुए थे। पीछे से चोरों ने ताले तोड़ कर वहां रखे दो ग्राम सोने के जेवरात, 10 किलो चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपए चुरा ले भागे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

मामले में पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान की। जिस पर पुलिस की टीम ने पाली के शिवपुरा निवासी अमृतलाल पुत्र जगदीश सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने चोरी के दौरान प्रयुक्त कार भी बरामद किए हैं। चोरी किए करीब 20 लाख रुपए की लागत के जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिए।

आरोपी के साथ दो तीन और लोग भी साथ थे। अमृतलाल सोनी पहले धनराज सोनी के पास में काम करता था। पांच छह साल पहले काम छोड़ दिया था। अब उसने रैकी और पता लगाया कि धनराज बाहर गया है तो वह पाली से कार लेकर आया और वारदात को अंजाम देकर चला गया। पुलिस पड़ताल में उसकी कारस्तानी सामने आने पर पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़े- जोधपुर कमिश्नरेट के सभी थानों में स्वागत कक्ष शुरू

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026