आईटी यूनियन के बृजराज सिंह शेखावत बने जिलाध्यक्ष

तेजाराम विश्नोई महासचिव मनोनीत

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।आईटी यूनियन के बृजराज सिंह शेखावत बने जिलाध्यक्ष। राजस्थान राज्य अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ, जिला इकाई के चुनाव में जोधपुर जिलाध्यक्ष पद पर बृजराज सिंह ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष बने। रविवार को संपन्न हुए ऑनलाइन चुनाव में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान सरकार के जोधपुर जिले में कार्यरत सूचना सहायक तथा सहायक प्रोग्रामर पद के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया।

इसे भी पढ़ें – हवन पूजन के साथ श्याम बाबा की मूर्ति स्थापित

इस ऑनलाइन चुनाव में बृजराज सिंह शेखावत ने 212 मत प्राप्त कर 90 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेश बरूपाल को 122 मत मिले। चुनाव के बाद बृजराज सिंह शेखावत ने संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर तेजाराम विश्नोई को महासचिव पद पर मनोनीत किया।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह शेखावत ने इस जीत को संघ की एकता,कर्मचारियों के विश्वास और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने सभी मतदाताओं, सहयोगियों और संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल मेरी नहीं बल्कि सभी कर्मचारियों की एकजुटता का प्रमाण है। संघ की मजबूती और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। सभी के सहयोग से हम संघ को और अधिक सशक्त बनाएंगे। संघ के सदस्यों ने नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं महासचिव को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संघ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चुनाव परिणाम
कुल मतदाता-364
मतदान में कुल वोट- 334
मतदान प्रतिशत-92%
बृजराज सिंह शेखावत को मिले मत-212
सुरेश बरूपाल को मिले मत-122