bodies-of-sisters-who-went-out-for-cold-drink-found-in-canal

कोल्ड ड्रिंक के लिए निकलीं बहनों के शव नहर में मिले

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

जोधपुर,जिले चामू थाना क्षेत्र के मां सती नगर की रहने वाली दो बहनों के शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव गुरूवार की शाम को मिला था,जबकि दूसरा का शव शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानकर दो युवकों को भी हिरासत मेें लेकर पूछताछ आरंभ की है। फिलहाल इस बारे में गहन पड़ताल चल रही है। बताया गया कि दोनों बहने अपने घर से बुधवार को कोल्ड ड्रिंक के लिए निकली थी।

ये भी पढ़ें- युवक ने गुलाब सागर में कूद कर दी जान

बालेसर वृत्ताधिकारी राजूराम चौधरी ने बताया कि चामू थाना इलाके के गांव मां सतीनगर की रहने वाली संगीता (16) और प्रियंका (14) 24 मई को दोपहर 3 बजे के करीब घर से निकली थीं। घर से 300 मीटर दूर एक किराना की दुकान है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि कोल्ड ड्रिंक लेने किराना की दुकान पर जाने की बात कहकर दोनों लड़कियां गई थीं। दोनों शाम तक नहीं लौटीं। काफी खोजा गया,पर कोई सुराग नहीं मिला। पिता मनोहर लाल ने चामू थाने में 24 मई को ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लड़कियां नाबालिग थी। इसलिए सर्च अभियान चलाया गया।

राजीव लिफ्ट नहर किनारे मिले जूते और स्कार्फ 

परिवार वालों ने बताया कि राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के पास गुरुवार दोपहर लड़कियों के जूते और स्कार्फ मिले। इससे दोनों की डूबने की आशंका हुई। तलाश की तो छोटी बेटी प्रियंका का शव मिला। शुक्रवार को संगीता का शव भी कैनाल से निकाला गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही होगा मृत्यु का खुलासा 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल जांच चल रही है। इसमें परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। इसको ध्यान में रखते हुए गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रहे बालक को गाड़ी चालक ने मारी टक्कर,मौत

गांव के युवकों पर जता रहे संदेह

मृतक बहनों के परिजन के अनुसार उन्हें गांव के कानाराम नाम के एक शख्स पर शक है। कानाराम गांव का ही युवक है जो मजदूरी करता है। लड़कियों के घर से 400 मीटर की दूरी पर उसका घर है। दोनों लड़कियों ने 24 मई को घर से निकलने से पहले छोटी बहन पूजा को कानाराम का मोबाइल नंबर दिया था। कहा था कि अगर हम न आएं तो इस नंबर पर फोन करना। एक घंटे तक लड़कियां नहीं लौटी तो पूजा ने पड़ौसी असला राम के फोन से कानाराम को कॉल किया। उसने कहा कि लड़कियां कोल्ड ड्रिंक पी रही हैं। लड़कियों के माता-पिता खेत पर गए हुए थे। वे लौटे तो पूजा ने पिता मनोहर लाल को कहा कि संगीता-प्रियंका काफी देर से नहीं लौटी हैं। मनोहरलाल किराना दुकानदार जैताराम की दुकान पर पहुंचा तो बताया कि लड़कियां कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद चली गई थी। काना राम के बारे में पूछा तो उसकी जानकारी जैताराम के पास नहीं थी। देर शाम पिता ने चामू थाना में बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews