Doordrishti News Logo

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जारौली बर्खास्त

  • सचिव एवं दो सह आचार्य निलंबित
  • भर्ती परीक्षाएं निर्विघ्न संपन्न करने को सुझाव देने हेतु रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति भी बनेगी
  • नकल व पेपर लीक के संबंध में कठोर प्रावधानों के लिए बजट सत्र में बनेगा कानून

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार देर रात हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद शनिवार को राज्य सरकार ने रीट परीक्षा में गड़बड़ी, कोताही, कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल जारौली को बर्खास्त करने के साथ ही तीन सरकारी कार्मिकों को निलंबित कर दिया है।

राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर कर्तव्यों की पालना में असफल रहने पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल जारौली को बर्खास्त किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार सेंगवा, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के डॉ. सुभाष यादव सह आचार्य गणित, सहायक निदेशक (एचआरडी) तथा डॉ. बीएस बैरवा सह आचार्य रसायन शास्त्र, प्रशासन शाखा को निलम्बित किया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि रीट परीक्षा में गड़बड़ी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाले सरकारी कार्मिकों को तत्काल निलंबित एवं बर्खास्त करने तक की कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए थे कि पेपर लीक एवं नकल आदि में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि नकल पेपर लीक आदि के संबंध में कठोर प्रावधानों के लिए राज्य सरकार बजट सत्र में कानून लाएगी। भविष्य में भर्ती परीक्षाएं निर्विघ्न तरीके से संपन्न हो इसके लिए सुझाव देने हेतु रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति भी बनाई जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026