राज्यभर में सख्त निगरानी के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
- अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- पूजा-अर्चना से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा-2026
- कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय
जयपुर/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), राज्यभर में सख्त निगरानी के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की मुख्य परीक्षा-2026 गुरुवार से प्रदेशभर में विधिवत प्रारम्भ हो गई है। इसमें माध्यमिक स्तर पर 10 लाख 68 हजार 78, उच्च माध्यमिक स्तर पर 9 लाख 9 हजार 87, प्रवेशिका में 7 हजार 811 तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 122 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।
पहले दिन माध्यमिक में अंग्रेजी अनिवार्य तथा उच्च माध्यमिक में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा प्रारम्भ से पूर्व बोर्ड परिसर में पूजा-अर्चना कर बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़,सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं विशेषाधिकारी परीक्षा नीतू यादव ने केन्द्रीय परीक्षा कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में विशेषाधिकारी परीक्षा नीतू यादव द्वारा भी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
बासनी स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग
इसी क्रम में वित्तीय सलाहकार कृष्ण पाल सिंह व सहायक निदेशक राजीव चतुर्वेदी द्वारा गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा तथा राजकीय मोईनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। वहां सभी केन्द्रों पर बोर्ड मानदण्ड अनुसार परीक्षा संचालन पाया गया और केन्द्राधीक्षकों को गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
कल इन विषयों की होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा घोषित टाईम टेबल अनुसार 10वी बोर्ड की शनिवार 14 फरवरी को ऑटोमोटिव/सौदर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (आईटी एण्ड आईटीज),फुटकर बिकी/ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी/निजी सुरक्षा/अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग/इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड हार्डवेयर/कृषि/प्लम्बर/टेलिकॉम/बैंकिंग फाईनेंशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरेंस/कन्स्ट्रक्शन/फूड प्रोसेसिंग की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 12वी बोर्ड की शुक्रवार 13 फरवरी को अंग्रेजी अनिवार्य एवं शनिवार 14 फरवरी को लोक प्रशासन की परीक्षा होगी।
कन्ट्रोल रूम 24 घंटे जारी
कंट्रोल रूम व्यवस्था बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए बोर्ड कार्यालय में 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। परीक्षा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए नीचे दिए गए दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायतकर्ता अपना नाम,पता,टेलिफोन अथवा मोबाईल नम्बर अवश्य नोट करावें। कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायत का क्रमांक अवश्य प्राप्त करें ताकि इसी शिकायत क्रमांक से समाधान की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। परीक्षार्थियों के नामांक,केन्द्र संबंधी जानकारी बोर्ड वेबसाईट पर उपलब्ध है। बोर्ड कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632668, 4083549, 4083550 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ईमेल आईडी ddexamfirst@gmail.com पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
