Doordrishti News Logo

ब्लू सिटी हेरिटेज वॉक गुरूवार की सुबह रवाना होगी

पर्वतारोही शीतल राज रहेगी मौजूद

जोधपुर,शहर में होने जा रही ब्लू सिटी हेरिटेज वॉक 10 से ज्यादा विरासत स्थलों को कवर करेगी। इसके प्रति पर्यटकों और शहरवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 29 दिसंबर को घंटाघर से शुरू होने वाली इस हेरिटेज वॉक के लिए रूट निरीक्षण किया गया। खास बात यह है कि अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता शीतलराज इस वॉक में शामिल लोगों का हौसला बढ़ाएगी।

शहर की विरासत को नजदीक से जानने आमजन और टूरिस्ट को उसके प्रति ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए उड़ान फाउंडेशन और एफएफओआई ब्लड डोनर्स ग्रुप की ओर से 29 दिसंबर को ब्लू सिटी हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- लड़ चली मर्दानी वो रानी झांसी वाली- कल्याणी आर्य

सुबह सात बजे रवाना होगी हेरिटेज वॉक

उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि यह हेरिटेज वॉक घंटाघर से 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे रवाना होगी, जो पचेटिया हिल, ऐतिहासिक मंदिर, ब्लू सिटी की गलियां, स्टेप वेल और गुलाब सागर सहित शहर के 10 विरासत स्थलों को कवर करेगी।

यह भी होंगे आकर्षण

इस हेरिटेज वॉक में कई आकर्षण के केेंंद्र होंगे। जिसमें घंटाघर में पारंपरिक संगीत-सेल्फी पॉइंट, बैलून उड़ाकर शुरुआत करने के साथ हेरिटेज स्पॉट पर फोटोग्राफी। हेरिटेज के बारे में जानकारी देशी-विदेशी पर्यटकों को दी जाएगी।

रूट का लिया जायजा

उड़ान फाउंडेशन की टीम ने इस हेरिटेज वॉक को पूरी तरह से नि:शुल्क रखा है। रूट का जायजा लेते हुए एफएफओआई ब्लड डोनर्स ग्रुप के आदर्श शर्मा,पार्षद धीरज चौहान,हितेश गौड़,दुष्यंत व्यास, कपिल प्रजापत,मनीष गौड़ व अन्य मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026