Doordrishti News Logo

कुम्हार प्रजापति समाज का रक्तदान शिविर रविवार को

कुम्हारों की बगीची मसूरिया में लगेगा रक्तदान शिविर

जोधपुर,कुम्हार प्रजापति समाज का रक्तदान शिविर रविवार को। कुम्हार प्रजापति समाज की ओर से रविवार को प्रातः 8 बजे से मसूरिया स्थित समाज की बगीची में 11वां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक नवीन घोड़ेला व रामेश्वर लाडवाण ने बताया कि समाज के सभी युवा एक माह से रक्तदान शिविर की तैयारी में जुटे हुए हैं। संपूर्ण जोधपुर में अलग-अलग स्थानो पर बैठकें व प्रचार प्रचार किया गया।

यह भी पढ़ें – रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरी टेंपो ट्रेवलर 12 की मौत,11 घायल

सहसंयोजक ललित हलवाल व प्रमोद भदाणीया ने बताया कि शिविर में जोधपुर के युवाओं सहित सभी नागरिक से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर मानव कल्याण में अपना योगदान देने का आह्वान किया है। शिविर सह संयोजक अर्जुन रोपीया व विशाल गोयल ने बताया कि प्रजापति समाज की महिलाएं रक्तदान शिविर में मांगलिक गीत के साथ अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करेंगी। समाज की महिलाओं ने भी जोधपुर की युवतियों व महिलाओं से इस रक्तदान के पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी अधिक संख्या में निभाने का निवेदन किया है।

यह भी पढ़ें – मरुधरा गौरव सम्मान के पोस्टर का विमोचन

संरक्षक राकेश बागरेचा एवं राजेश मंगल ने बताया कि शिविर की तैयारी हेतु रक्तदान शिविर टीम के कार्यकर्ता द्वारा पूरे शहर में प्रचार-प्रसार किया गया है। समाजों के युवाओं से रक्त दान की अपील की गई। रविवार को होने वाले रक्तदान शिविर में सरकारी 4 ब्लड बैंकों को बुलाया गया है।पूर्व संयोजक बाबूलाल रोपीया एवं ओम भोभरीया ने बताया कि शिविर की तैयारी में नितेश शंखवाया,विजय क्रीता, नरेंद्र लिम्बा,अनिल घोड़ेला, प्रशांत चान्दोरा, रमेश गोयल, कमलेश बागरी,राजेश मोचिवाल,अमित सिघाटीया,चन्द्रप्रकाश सावरीया,तरुण सोतवाल,जितेंद्र सावरीया, धर्मेंद्र गुडीया,गणपत छापरवाल, धनराज टाक,धर्मेंद्र शंखवाया, हेम राज मालवीय, दिनेश मालवीय, लक्ष्मण भदाणीया, अजय सिरोपा,महेंद्र घोडेला,हुकमाराम सिंघानिया, गोपाल भोभरीया इत्यादि सभी लोगों का सहयोग रहा।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026